शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

छह जिलों में कायर्वाहक अध्यक्ष

एवं एक जिले में अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल। 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शांतिलाल पडियार ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश की स्वीकृति से छह सांगठनिक जिलों में पार्टी के कायर्वाहक जिलाध्यक्षों के साथ-साथ बैतूल जिले में कांग्रेस नेता समीर खान को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा फतेहलाल कोठारी को रतलाम (शहर), कमल किशोर पाटीदार को धार, संजय परिहार को मंडला, वीरसिंह भूरिया को झाबुआ, कृष्णकांत शुक्ला को देवास (शहर) तथा चंद्रमणि शुक्ला को रीवा (ग्रामीण) जिले का कायर्वाहक   जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें