बुधवार, 4 दिसंबर 2013

महिला सब इंजिनियर को अज्ञात हमलावरो ने गोली मारीसीहोर/
सीहोर में करीब 10.30 बजे सीहोर के मण्डी थाना क्षेत्र के अन्तग्रत आने वाले  जिला जनपद में पदयस्त सब इंजिनियर प्रियंका बघेल को आफिस आते समय रास्ते मे अज्ञात हमलावरो ने गोली मार दी,प्रियंका बघेल अपनी दो सहयोगी प्रीति रावत एवं पायल ठाकुृर के साथ सीहोर रेल्वे स्टेशन से जिला जनपद अपने आफिस कि और आ रही थी ये भोपाल से पंचवली ट्रेन से सीहोर आफिस रोज आती है । अज्ञात हमलावरो ने इन पर गोली चलाई गोली प्रियंका के पेट को छूती हुई आर पार निकल गई, प्रियंका को जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया ।सीहोर में दो माह पहले भी एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को गोली से निशाना बनाया गया था, दो महिने बाद ही यह दूसरी घटना है जब किसी शासकीय कर्मचारी को हमलावरो ने अपना निशाना बनाया हो ।पुलिस मोके पर है और हमलावरो कि तलाश में जुटी हुई है







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें