राजधानी के भोपाल मध्य -153 विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक-93 और भोपाल दक्षिण-पश्चिम - 152 विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक - 61 पर पांच दिसंबर यानि गुरूवार को फिर से वोट डाले जाएंगे। यह मतदान सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए बाकायदा बुधवार को मुनादी कराई जाएगी। यहां ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद पुर्नमतदान का फैसला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लिया गया है। इधर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि पुर्नमतदान का यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार शाम को लिया गया है।
-हाथ के बटन पर जलती थी कमल की लाइट
मध्य विधानसभा क्षेत्र(153) में मतदान क्रमांक-93 पर दो घंटे तक मतदान बंद रहा था। मतदान शुरु होने के पांच घंटे बाद पता लगा कि ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी है। मतदान के दौरान जब एक नंबर का बटन दबा रहा था तो चार नबंर की लाइट जल रही थी। यहां मौजूद पोलिंग एजेण्ड ने यह शिकायत की तो मामले ने तूल पकड़ लिया था। खबर मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद यहां पहुंच गये। इसके बाद एसडीएम जीएस धुर्वे और चुनाव आयोग की टीम भी पहुंच गई थी। दो घंटे तक यहां मतदान रोका गया। इसके बाद यहां दूसरी ईवीएम मशीन से मतदान कराया गया। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद बूथ पर हुए मतदान से संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि जो वोट डल चुके हैं, उनका क्या होगा? हालांकि उन्होंने 93 के अलावा 92 व 136 में भी कांगे्रस के प्रत्याशी को वोट करने पर भाजपा प्रत्याशी को वोट की शिकायत की थी।
-कमल के बटन पर गिलास
दक्षिण-पश्चिम के मतदान क्रमांक-61 में मतदान के दिन गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ईवीएम मशीन में कमल का बटन दबाने पर गिलास का बटन लाल हो रहा था। यही नहीं इसी सीट से बसपा प्रत्याशी राकेश पावरे (पप्पू) ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि जिसमें उन्होंने मशीन की गड़बड़ी तथा जबरन वोट डलवाने की बात कही थी। इस मतदान केन्द्र में 1100 मतदाता हैं। 25 नव बर को केन्द्र में करीब 788 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। इसमें सुनहरी बाग का अधिकांश हिस्सा आता है।
-बंद हुईं शराब दुकानें
मतदान के करीब 48 घंटे पहले आयोग के शराब दुकानें बंद कराने के आदेश के चलते दक्षिण-पश्चिम व ोपाल मध्य की स ाी शराब दुकानों को बंद करा दिया गया है। यह स ाी दुकानें 5 दिसंबर को शाम पांच बजे के बाद ही ाुलेंगी।
-कांग्रेसियों ने की थी शिकायत
प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने भारत निर्वाचन आयोग से ईवीएम मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की थी। विशेषकर भोपाल मध्य के बूथ क्रमांक- 93 पर हाथ का बटन दबाने पर कमल के फूल वाले बटन की लाइट जलने का मामला उठाया था। इस पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुर्नमतदान के निर्देश दिए। हालांकि 25 नवंबर को हुए मतदान के दिन ईवीएम मशीनों को सुधारने के लिए आई हैदाराबाद की कंपनी के अधिकारियों ने इसे मामूली त्रुटि बताया था। इसके चलते प्रदेश के मु य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में फैसला सुरक्षित रखा था। इससे कांग्रेस पार्टी संतुष्ट नहीं थी। इधर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने मु य निर्वाचन आयोग में भी इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
इन बूथों पर होगा मतदान -
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -152 भोपाल दक्षिण पश्चिम
मतदान केन्द्र क्रमांक - 61, शासकीय गांधी बाल मंदिर माध्यमिक शाला,228 क्वार्टर, बूथ-दो
मतदाता - वार्ड 26 बुद्ध प्रतिमा के सामने नेहरू कालोनी लु िबनी परिसर
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 153-भोपाल मध्य
मतदान केन्द्र क्रमांक - 93, सेंट फ्रासिंस स्कूल बिल्डिंग जहांगीराबाद मध्य भाग बूथ-6
मतदाता - रवीन्द्र टैगोर वार्ड -36 आबिद अली गली नंबर एक और दो
आज होगी मुनादी -
मतदान वाले बूथों के मतदाताओं को मतदान की जानकारी देने के लिए केन्द्रों के सभी क्षेत्रों में लाउड स्पीकर से मुनादी कराई जाएगी। यह मुनादी बुधवार को होगी। इन विधानसभा क्षेत्रों के अ यथिर्यों को भी इस मुनादी को लेकर सूचित कर दिया गया है।
क्षेत्र के मतदाता ही रह सकेंगे -
श्री वरवड़े ने बताया कि जिन बूथों पर मतदान होना है। उसे क्षेत्र में केवल वही लोग रह सकेंगे जो क्षेत्र के हैं। अन्य कोई पाया गया तो कायर्वाही होगी। इसको सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल सघन चैकिंग अभियान जारी रखेगा।
पुलिस बल के रहेंगे पु ता इंतजाम -
श्री वरवड़े ने बताया कि पुर्नमतदान वाले दोनों मतदान केन्द्रों के क्षेत्र में पर्याप्त सं या में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस बल में सीआरपीएफ, आरपीएफ और सशस्त्र सुरक्षा बल को तैनात किया जायेगा। एसपी एवं एडीशनल एसपी मातहत अधिकारियों के साथ स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर पल-पल की घटनाओं पर नजर रखेंगे।
बोले अधिकारी -
जिन दो मतदान केन्द्रों पर 5 दिस बर को पुर्नमतदान होना है वहां पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
निशांत वरवड़े, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी
विधानसभा - भोपाल मध्य
बूथ क्रमांक - 93
ईवीएम उपयोग हुई - 2
कुल वोटर - 534
पुरूष वोटर - 265
महिला वोटर - 269
मतदान डले - 345
पुरूष मतदान - 189
महिला मतदान - 156
पहली ईवीएम में डले वोट - 234
बदली ईवीएम में डले वोट - 111
विधानसभा - भोपाल दक्षिण-पश्चिम
बूथ क्रमांक - 61
ईवीएम उपयोग हुई - 1
कुल वोटर - 1100
पुरूष वोटर - 576
महिला वोटर - 522
मतदान डले - 788
पुरूष मतदान - 403
महिला मतदान - 285
अवकाश घोषित
जहां चुनाव होना है और उस क्षेत्र में कोई अधिकारी-कर्मचारी निवास करता है। उनके लिए 5 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया गया है ताकि वह मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर सकें। यहीं नहीं उस क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें