गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

जब्त की चार किलो पन्नी , भोपाल

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अमानक पॉलीथीन को शहर से खत्म करने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके चलते अमला लगातार प्रतिबंधित 40 माईक्रोन से कम की पॉलीथिन को रखने एवं बेचने वालों पर कार्रवाई करने में लगा हुआ है। गुरुवार को भी स्वास्थ्य अमले ने  शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब चार किलो तीन सौ ग्राम अमानक स्तर की पॉलीथीन जब्त की। इसी दौरान अमले ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर सार्वजनिक स्थलों पर कचरा आदि डालकर व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर स्पॉट फाइन की कारर्वाई करते हुए करीब 1600 रुपए की राशि वसूली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें