नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने गुरुवार को सुभाष नगर स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचकर सड़क किनारे कब्जा कर बैठे लोगों को हटाया एवं उनके सामान को जब्तकर अपने कब्जे में लिया। इसी प्रकार अमले ने कई स्थानों पर जाकर कब्जाधारियों को हटाया। गुरुवार को नगर निगम का अमला अपने दल-बल के साथ सुभाष नगर के रेलवे फाटक स्थित बनी झुग्गियों को हटाने पहुंचा। पहले तो झुग्गिवासियों लारा अमले की कारर्वाई का विरोध किया गया। अमले लारा स ती दिखाने के बाद सभी 25 कब्जाधारियों ने अपना सामान स्वयं हटा लिया। इसी प्रकार अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अल्पना टाकीज, रायल मार्केट, लालघाटी, बैरागढ़, सीहोर नाका, हबीबगंज से मिसरोद आदि स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों से कब्जा हटाकर उनका सामान जब्त किया। अमले लारा जब्त सामान में वहां रखे सांची पार्लर, पान पार्लर, दुपहिया वाहन, हाथ ठेले आदि है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें