भोपाल, 2 जुलाई 2013।
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, भोपाल में प्रो.जी.राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन टेलीकान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। मुख्य समारोह इग्नू, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में आयोजित दिया गया। इसके मुख्य अतिथि प्रो. राम जी. ताकवले, पूर्व कुलपति इग्नू थे। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण प्रो.एम.असलम, कुलपति इग्नू द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि भारत में दूर शिक्षा के अग्रदूत प्रो.जी.राम रेड्डी देश के प्रथम मुक्त शिक्षा संस्थान आंध्र प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय ओर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति थे, वे एक सत्यनिष्ठ एवं सहृदय व्यक्ति थे। उनकी शिक्षा उस्मानिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आॅफ इकॉनामिक्स में हुई थी। वे राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन के विशिष्ट विद्वान थे। भारत और अन्य विकासशील देशों में उच्चतर शिक्षा के लिए उनके योगदान की वजह से उन्हें पूरे विश्व में ख्याति और पहचान मिली। प्रो.जी.राम रेड्डी यह जानते थे कि आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने इसकी पहुंच को विश्वव्यापी बनाने को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। उन्होंने भारत में उच्च शिक्षा की कई संस्थाओं को स्थापित किया, उनका गठन किया एवं उन्हें पोषित किया, जिनमें डॉ. अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् शामिल हैं। शैक्षिक जगत् में वे कई उच्च पदों पर रहे, जैसे दो बार उस्मानिया विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर, कॉमनवेल्थ आॅफ लर्निंग (सी.ओ.एल.) के वाइस प्रेसिडेंट, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् के अध्यक्ष के पद पर। सी.ओ.एल., इंटरनेशनल काउंसिल आॅफ एजुकेशन (आई.सी.डी.ई.) का उत्कृष्टता का पुरस्कार प्रो.जी.राम रेड्डी के दर्शन और योगदान को विश्वव्यापी पहचान दिलाता है।
स्थानीय समारोह क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें डॉ.यू.सी.पाण्डे, क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल के साथ कई शिक्षक विद्वान उपस्थित थे। डॉ. पाण्डे द्वारा इग्नू की प्रगति एवं विकसित कार्यप्रणाली के बारे विस्तार से चर्चा की और बताया कि इग्नू में समस्त पाठ्यक्रम के साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी प्रवेश आरंभ है और अन्तिम तिथि 08 जुलाई 2013 तक बढ़ा दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें