-व्यापमं फर्जीवाड़े में लिप्त आरोपियों ने दी सफाई
प्रशासनिक संवाददाता
भोपाल। पीएमटी फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ टीम ने आरोपियों पर स ती बरतना शुरू कर दिया है। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद एसटीएफ के समक्ष जाकर हाजिरी देना शुरू कर दी है। गुरुवार को भी कुछ संदिग्ध डॉक्टरों एसटीएफ कार्यालय पहुंचे थे। जांच अधिकारियों लारा संदिग्धों के बयानों का परीक्षण किया जा रहा है। इधर फर्जीवाड़े के आरोप में फंसे सुधीर शर्मा ने इंदौर हाईकोर्ट में एफआईआर निरस्त करने की अपील की है। कोर्ट ने शुक्रवार को विवेचक को प्रकरण की फाइल लेकर उपस्थित होने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक पीएमटी फर्जीवाड़े में लिप्त डाक्टर डॉ. अजय शंकर मेहता तथा आरके शिवहरे अपना पक्ष रखने के लिए गुरुवार को एसटीएफ कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपना-अपना पक्ष अधिकारियों के सामने रखा, उनके बयानों का परीक्षण कराया जाएगा। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि फर्जीवाड़े को लेकर संदिग्धों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नया खुलासा हो सकता है।
बीडीएस का आरोपी पकड़ाया
एसटीएफ टीम ने बीडीएस फर्जीवाड़े में लिप्ट बीडीएस चतुर्थ श्रेणी के छात्र अभिषेक शर्मा पिता अरविंद शर्मा को गुरुवार को गिर तार कर लिया है। वह ऋषिराज डेन्टल कॉलेज का छात्र है। वहीं रेल्वे भर्ती प्रकरण में फरार आरोपी सुशील टिकारिया डिप्टी एसएम मण्डीदीप भोपाल को भी एसटीएफ ने हिरासत में लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें