गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

वेतन भुगतान में देरी को लेकर घेरा सदर मंजिल

-साफ्टवेयर में कर्मचारियों का डाटा फीड न होने पर किया हंगामा 
-किसी तरह अपर आयुक्त व सहायक संचालक वित्त ने संभाला मामला 
भोपाल।
नगर निगम कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर सदर मंजिल घेरा। सैकड़ों कर्मचारी सदर मंजिल परिसर में जमा हुए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों और अपर आयुक्त के बीच हुई बैठक हुई। जिसमें एक-दो दिन में वेतन भुगतान हो जाने का भरोसा दिया गया। 
इसके बाद माहौल शांत हो सका। दरअसल, कर्मचारियों को 5 तारीख तक वेतन नहीं मिला था। इसके चलते वे निगम के खिलाफ मुखर हो उठे थे। वेतन न दिए जाने को लेकर गुरुवार दोपहर सदर मंजिल के सामने जमा होकर इन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। इनमें लेखा विभाग तक के कमर्चारी शामिल थे, जहां से कमर्चारियों की तनख्वाह बनती है। इससे निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया और कमर्चारियों की अगुवाई कर रहे नगर निगम कमर्चारी कांग्रेस अध्यक्ष तजीन अहमद और जलकार्य विभाग कमर्चारी संघ के अध्यक्ष शहीर अहमद सिद्दीकी को अपर आयुक्त गोपाल प्रसाद माली ने चर्चा के लिए बुलाया। आमने-सामने की बातचीत में वेतन भुगतान में हो रही देरी के लिए नए   साफ्टवेयर में कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं को जिम्मेदार बताया गया। इस पर माली ने उप संचालक, वित्त धर्मेन्द्र सिंह हाडा से फोन पर बात की तो हाडा ने बताया, वेतन भुगतान वाले चेक काटे जा चुके हैं। जल्द ही भुगतान हो जाएगा। इसके बाद श्री माली ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि भुगतान जल्द होगा। तब शांत हो कर्मचारी वापस काम पर लौटे। 

-वर्जन 
सॉफ्टवेयर की जो भी दिक्कतें हैं उन्हें दूर कर वेतन भुगतान किया जाए, यह निर्देश वित्त विभाग को चेतावनी के साथ दिए हैं। एक या दो दिन में सभी को वेतन भुगतान हो जाएगा।
गोपाल प्रसाद माली, अपर आयुक्त, नगर निगम

सोमवार को निगम प्रशासन को वेतन भुगतान में देरी के बारे में अवगत करवाने पर भरोसा दिलाया गया था कि, देरी नहीं होगी। इसके बाद भी देरी होने से कर्मचारी विरोध में उतर आए।
डॉ. तजीन अहमद, अध्यक्ष, नगर निगम कर्मचारी संघ

साफ्टवेयर में कर्मचारियों का डाटा फीड करने में देरी हो रही है। जिसके तहत वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। डाटा फीड करें और इस माह का वेतर पुराने तरीके से ही वेतन दें।
शहीर अहमद सिद्दीकी, अध्यक्ष, जलप्रदाय कमर्चारी संघ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें