प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर संपर्क कक्ष और मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा। मीडिया सेन्टर का प्रभार जिम्मेदार और सक्षम अफसर को सौंपा जाएगा। यहां मीडिया कवरेज के लिए संचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
चुनाव आयोग ने इस सिलसिले में गाइड लाईन जारी कर दी है। प्रत्येक गणना केंद्र पर एसटीडी सुविधायुक्त टेलीफोन, फैक्स, कम्प्युटर, (प्रिन्टर, इंटरनेट सहित) से सुसज्जित एक संपर्क कक्ष होगा। अधिकारियों के लिए टेबिल-कुर्सियां इस कक्ष में लगी होंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से सीधी वार्ता के लिए हाट लाईन की सुविधा देने को कहा गया है। एक पृथक कक्ष आब्जर्वर के लिए भी आरक्षित रहेगा, जहां से वे पूर्ण गोपनीयता के साथ आयोग से संपर्क में रहेंगे। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग आॅफिसरों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से सतत संपर्क में रहने और एक एसटीडी युक्त फोन रखने को कहा गया है, जिससे वे किसी भी परिस्थति में सीधे संपर्क कर सकें। वहीं गणना हॉल के भीतर मीडिया के फोटोग्राफ व वीडियोग्राफर को जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अधिकारिक रूप से संपूर्ण गणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग की अनुमति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें