गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

मतगणना के लिए प्रशिक्षण , भोपाल

8 दिसंबर को होने वाली मतगणना कार्य में लगे गणना पयर्वेक्षक और गणना सहायकों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पयर्वेक्षकों, गणना सहायकों और एआरओ के सहायकों को समन्वय भवन में प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें बताया गया कि किस प्रकार इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन से मतगणना की जाएगी। मतगणना प्रभारी डॉ. एस महाले ने बताया, प्रशिक्षण के दौरान 112 गणना पयर्वेक्षक, 112 मतगणना सहायक और 14 एआरओ सहायक उपस्थित थे। जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया। 

-6 को माइक्रो आर्ब्जवर का प्रशिक्षण 
जिले में मतगणना के दौरान पुरानी जेल में लगने वाली 14 टेबिलों पर पर मौजूद रहने वाले माइक्रो आर्ब्जवर्स को समन्वय भवन में 6 दिसम्बर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से दिया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार के वह अधिकारी-कर्मचारी जो माइक्रो आर्ब्जवर बनाए गए हैं। उनकी संख्या 116 है। मतगणना प्रभारी श्री महाले ने बताया, मतगणना में प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आर्ब्जवर मौजूद रहेगा। 

-बैलेट पेपर के लिए प्रशिक्षण भी आज 
सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के डाक मतपत्रों की गणना के लिए 48 गणना पयर्वेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. महाले ने बताया, डाक मतपत्र की गणना के लिए एक टीम में चार अधिकारी-कर्मचारी होंगे। बैलेट पेपर की गणना करने वाले पयर्वेक्षकों और गणना सहायकों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें