बुधवार, 4 दिसंबर 2013

अब बीच की अंगुली पर लगेगी स्याही

-मध्य और दक्षिण-पश्चिम के दो केंद्रों पर आज होगा पुर्नमतदान 
भोपाल। 
भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जिले के दो मतदान केंद्रों पर 5 दिसंबर को दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए थे। इस बार मतदान वाले करने वाले मतदाता की बींच (मध्यमा) की अंगुली पर अमिट श्याही लगाई जाएगी। 
25 नवंबर को हुए मतदान के दौरान बायें हाथ की तर्जनी (प्रथम) अंगुली पर अमिट स्याही लगाई गई थी। पुर्नमतदान के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भोपाल मध्य-153 विधानसभा के बूथ क्रमांक-93 व भोपाल दक्षिण-पश्चिम के केंद्र क्रमांक-61 हैं। यहां गुरुवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। जिले के दो विधानसभा क्षेत्र के इन दो पोलिंग बूथों पर सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है। इन बूथों के क्षेत्र में लगने वाली शराब की दुकानों को मंगलवार को ही बंद करा दिया गया था। यहां 1634 मतदाता वोटिंग करेंगे। 
बुधवार को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने तैयारियों के संबंध में जाएजा लिया। श्री वरवड़े ने बताया, जिन बूथों पर मतदान हो रहे हैं, उन क्षेत्रों पर केवल वही लोग उपस्थित प्रवेश या उपस्थित रहेंगे, जिन्हें मतदान करना है। अन्य को किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं होगी। चैकिंग के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं महिलाओं के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। 

-ये करेंगे मतदान 
मध्य और दक्षिण-पश्चिम के दो बूथों क्रमश: 93 व 61 पर कुल 1634 मतदाता हैं, जो पुर्नमतदान करेंगे। इसमें 93 नंबर बूथ पर 534 मतदाता है, जिसमें 265 पुरुष तथा 269 महिला मतदाता हैं। वहीं 61 नंबर बूथ पर 1100 मतदाता हैं। इसमें से 579 पुरुष व 269 मतदाता शामिल हैं। 25 नवंबर को इन दोनों बूथों पर क्रमश: 345 व 788 वोट पड़े थे। संभावना है कि पुर्नमतदान में इनकी संख्या बढ़ सकती है। 

-दो स्कूल रहेंगे छुट्टी पर 
कलेक्टर श्री वरवड़े ने बताया, इन क्षेत्रों में दो स्कूलों सेंट फ्रासिंस स्कूल बिल्डिंग जहांगीराबाद व शासकीय गांधी बाल मंदिर माध्यमिक शाला में अवकाश रहेगा। इसके अलावा ऐसे सभी केंद्र भले ही वे इन विधानसभा क्षेत्र में आते हों, वे बंद नहीं हरेंगे। 

-बुधवार को कराई गई मुनादी 
मतदाताओं को गुरुवार को क्षेत्र के दो केंद्रों पर होने वाले पुर्नमतदान के लिए बुधवार को मुनादी कराई गई। जिन केंद्रों पर वोट पड़ेंगे वहां लाउड स्पीकर के जरिए जानकारी दी गई कि गुरुवार सुबह 8 बजे से पुर्नमतदान है। सभी मतदाता मतदान करने तय समय में पहुंचे। 

-बैठेंगे बीएलओ 
कलेक्टर ने बताया, दोनों बूथ के अंतर्गत आने वाले मतदाता बूथों पर मतदान करने पहुंचेंगे तो उन्हें वहां पर बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) मिलेगा। इसके बाद मतदाता सूची होगी। इसके अतिरिक्त मतदाता पर्चियां भी होंगी, जो मतदान करने वालों को वितरित की जाएगी। जिन मतदाताओं के पास ईपिक(मतदाता परिचय पत्र) है, वह मतदान स्थल पर उसे लेकर पहुंचें।

-पांच के बाद खुलेंगी शराब दुकान 
इन पोलिंग बूथों के दायरे में आ रहीं शराब दुकानें मंगलवार शाम से ही बंद करवा दी गई थीं, जो पुर्नमतदान पूरा होने के बाद खुलेंगी। इसके लिए शाम 5 बजे के बाद का समय तय किया गया है। इससे पहले तक यह बंद रहेंगी। 

-यहां होगा मतदान
विधानसभा क्रमांक-152 भोपाल दक्षिण-पश्चिम 
मतदान केन्द्र क्रमांक-61, शासकीय गांधी बाल मंदिर माध्यमिक शाला, 228 क्वॉर्टर, बूथ-दो
मतदाता-वार्ड 26 बुद्ध प्रतिमा के सामने नेहरू कालोनी लु िबनी परिसर

विधानसभा क्रमांक-153-भोपाल मध्य
मतदान केंद्र क्रमांक-93, सेंट फ्रासिंस स्कूल बिल्डिंग जहांगीराबाद मध्य भाग बूथ-6
मतदाता-रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड-36 आबिद अली गली नंबर एक और दो 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें