बुधवार, 17 अप्रैल 2013

कर्मचारी आंदोलन में कूदी कांग्रेस

राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
प्रदेश सरकार के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने सरकार में आने के बाद कर्मचारियों से वादाखिलाफी की है। राज्य सरकार ने यदि कर्मचारियो की मांगों को स्वीकार नहीं किया तो पार्टी सड़क पर उतर कर समर्थन करेगी।  
नेता द्वय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली जाएंगी। अग्रवाल ने क हा कि कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अभी स्थिति बिगड़ी नहीं है। यदि मुख्यमंत्री समय रहते कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा और अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाकर उनकी मांगों का समाधान करे तो प्रदेश को कल से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल से बचाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार विभिन्न तरीके के कार्यक्रमों में करोड़ों खर्च कर रही है । यदि इस राशि का उपयोग कर्मचारियों के हित में किया जाता तो हड़ताल की नौबत नहीं आती। 
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सोची समझी रणनीति के तहत कर्मचारियों की वित्तीय और गैर वित्तीय मांगों के प्रति उपेक्षा का रवैया अपनाया है ।  
विजय शाह को बाहर करें:
प्रदेश के आदिम जातिकल्याण मंंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मानक अग्रवाल ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार व भ्रष्टमंत्री को अविलंब मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिखा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ ऐसी भावना रखता है उससे दूसरी महिलाओं के सम्मान की उम्मीद करना बेमानी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें