बुधवार, 17 अप्रैल 2013

साधना सिंह के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में

प्रशासनिक संवाददाता, भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह सहित अन्य महिलाओं पर पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह की मुश्किले बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री की पत्नी पर अपमान जनक टिप्टणी करने के विरोध में कांगे्रस सड़कों पर उतर आई है। राजधानी के प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा पर मंगलवार को कांग्रेस ने आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे 'साधना सिंह के सम्मान में कांग्रेस मैदान मेÓ। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को बख्श दे उसके शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकती। यही वजह है कि महिला अत्याचार के मामले में मप्र पहले नंबर पर है और यहां सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं कांगे्रस की सचिव दीप्ती सिंह ने कहा कि विजय शाह ने बहुत ही अमर्यादित टिट्पणी महिलाओं को लेकर की है जिसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जब तक उन्हें पद से हटाया जाता तब तक हम इस तरह का विरोध जारी रखेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें