-कलेक्टर के निर्देश के बाद कोलार के नाले चिन्हित
-दो माह पहले एसडीएम ने रुकवाया था कावेरी नाले पर निर्माण
भोपाल।
कोलार में जिला और नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण अवैध निर्माण शुरू हो गया है। करीब दो माह पहले जिस कावेरी नाले से एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने अतिक्रमण हटवाया था। अब फिर इस नाले पर निर्माण शुरू हो गया है।
नाले पर मुरम डाल दी गई है। इसके बाद इस पर निर्माण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के कर्मचारियों को भी इस बात की खबर है, लेकिन काम को अब तक नहीं रोका गया है। यह नाला नगर पालिका का के वार्ड 10 स्थित कावेरी कॉलोनी से लगी शासकीय भूमि पर है। यह नाला यहां से सर्वधर्म सी सेक्टर से होते हुए कलियासोत
नदी में मिलता है। भू-माफियाओं ने नाले को शुरू होने वाले क्षेत्र में ही दफन कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था, जिसके बाद कलेक्टर को शिकायत की गई थी। तब जाकर एसडीएम ने यहां से अतिक्रमण हटाया था। नाले को अब दोबारा बिल्डरों ने इस पर निर्माण करना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
-पटवारियों ने नहीं किया अमल
कालोर सहित भोपाल से लगे आसपास के क्षेत्रों में नालों को चिन्हित करने के निर्देश तत्कालीन कलेक्टर शिवशेखर शुक्ला ने चार साल पहले दिए थे। कुछ समय निर्देशों का पालन भी हुआ। कुछ नाले चिन्हित भी किए गए। वर्तमान कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कोलार क्षेत्र के नालों की वास्तविकता जांचने के लिए पटवारी को नालों को चिंहित कर पालिका को बताने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक पटवारियों ने नालों को चिन्हित नहीं किया है। इसके फायदा रसूखदार उठा रहे हैं।
-कार्रवाई की जाएगी
कोलार के कावेरी नाले पर दोबारा निर्माण हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों और कब्जा करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई होगी।
राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम एवं प्रशासक, नपा कोलार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें