भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के विरोध में भवानी चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिन्दु आतंकी और भाजपा पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने वाला बयान दिया था। भाजपा ने इसकी निंदा करते हुए शिंदे से मांफी मांगने को कहा है। विरोध प्रदर्शन बलवीर पुंज के नेतृत्व में गुरुवार को प्रात: 11 बजे होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें