राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मप्र के खाते में एक और स्वर्ण पदक आया है। प्रदेश की बेटी प्रिया देवी ने यह पद दिलाया। प्रिया ने ५५ किग्रा वर्ग में खेलते हुए यह पदक हासिल किया। रविवार को बालक वर्ग के 48, 73 एवं 78 किग्रा और बलिका 55 किग्रा के मुकाबले खेले गए।
इसी के साथ प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाडिय़ों को टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण और 2 कॉस्य सहित कुल 04 पदक मिले हैं। वहीं आंध्रप्रदेश की श्वेता के. ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक 48 किग्रा वर्ग में सिक्किम के प्रशांत तमांग ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। उत्तर प्रदेश के मोसिन खान ने रजत पदक जीता। जूनियर बालक 73 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र के चिन्मय आर. पाध्या ने रजत पदक जीता। जूनियर बालक 78 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र के आजिन्क्य एस. देशपाण्डे को स्वर्ण पदक व आंध्रप्रदेश के महेन्द्र ई. ने रजत पदक हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें