कड़कड़ाती ठंड से बचने नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। अलाव से गरीब तबके के लोगों को कुछ राहत मिली है।
नगर निगम ने लकड़ी के गठ्ठे दो रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्डों, अस्पतालों के परिसरों, रैन बसेरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर डाले हैं। बीते दो दिनों से पड़ रही हाड़ कांपती ठंड के चलते इन्हें निरंतर जलवाया जा रहा है। वहीं तापमान में गिरावट के कारण बढ़ी ठण्ड से राहत दिलाने अलाव सहित अन्य व्यवस्था करने में कमिश्नर व उपायुक्त जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार नवागत कमिश्नर विशेष गढ़पाले ठंड को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। लकडिय़ों की सप्लाई और समय पर अलाव जलना सुनिश्चित करने के लिए जोन प्रभारियों और वार्ड प्रभारियों को ताकीद की गई है।
-यहां जलाए जा रहे अलाव
निगम की ओर से मुख्य रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म-5, खान शाकिर अली अस्पताल, नादरा बस स्टैण्ड, भोपाल टाकीज चौराहा, सिंधी कालोनी चौराहा, पुतली घर बस स्टैण्ड, नवबहार सब्जी मण्डी, मंगलवारा चौराहा, सुल्तानिया जनाना अस्पताल एवं इंदिरा गांधी चिकित्सालय परिसर, यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क स्थित रैन बसेरा, न्यू मार्केट रैन बसेरा, मुर्गी बाजार जहांगीराबाद, बरखेड़ी चौराहा, भानपुर चौराहा, छोला मंदिर, डीआईजी बंगला, महंत नरहरिदास बस स्टैण्ड हलालपुर, सोमवारा माता मंदिर, जवाहर चौक, रैन बसेरा, हमीदिया अस्पताल परिसर, जय प्रकाश चिकित्सालय परिसर, हबीबगंज रेल्वे स्टेशन, आईएसबीटी बस स्टैण्ड परिसर, बिट्टन मार्केट, हबीबगंज नाका, मनीषा मार्केट, शाहपुरा थाना नहर के पास, आनंद नगर में निरंतर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
-सिर्फ एक लकड़ी
निगम शहर के प्रमुख चौराहों पर जहां अलाव की व्यवस्था कर रहा है। वहीें रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस चौकी के पास अलाव जलाने के लिए रविवार शाम को निगम अमला सिर्फ एक लकड़ी डाल गया। कुछ ऑटो चालकों ने और लकड़ी पटकने को कहा, लेकिन वे आगे बढ़ गए। ऐसे में पुलिस अमले के साथ ही आस-पास के ऑटो चालक और हाथठेला मजदूर ठंड से कंपकपाते रहे। इस क्षेत्र की पार्षद तस्लीम लश्करी ने पर्याप्त लकड़ी इन चौराहों पर डालने की मांग निगम से की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें