गुरुवार, 10 जनवरी 2013

सात जिला बदर, भोपाल

अपर जिला मजिस्ट्रेट दक्षिण भोपाल उमाशंकर भार्गव ने बुधवार को सात आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। करन सिंह पुत्र कुअर सिंह थाना बैरागढ़, अकरम उर्फ शहजादे आत्मज अनीस पठान थाना मंगलवारा, एजाज उर्फ छोटे पुत्र नवाब गांधी थाना गांधी नगर, नवेद अहमद पुत्र निसार अहमद थाना कोतवाली, इशान उर्फ मनोहर आत्मज कमल पथरोल थाना गांधी नगर, दिलीप यादव पुत्र विनोद यादव और मिनाज आत्मज मोहम्मद अहमद थाना कोहेफिजा को छह-छह माह के लिए भोपाल जिले और इससे लगे सीहोर, विदिशा, रायसेन,राजगढ़ और होशंगाबाद जिले की राजस्व सीमाओं के बाहर जाने के आदेश दिए हैं। इन अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड है, साथ ही गंभीर किस्म के मामले कायम हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें