गुरुवार, 24 जनवरी 2013

डीपीसी का रास्ता साफ दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस होंगे पदोन्नत,भोपाल

भारतीय पुलिस सेवा के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के पदोन्नत होने का रास्ता साफ हो गया। मंत्रालय में बुधवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में निर्णय लिया। अब बस आदेश होने का इंतजार भर है। 
प्रदेश में विभिन्न जगह पदस्थ आईजी से एडीजी, डीआईजी से आईजी और एसपी से डीआईजी के लिए यह पदोन्नति होगी। इसी के साथ पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है। 

मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार डीपीसी में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एके जैन आईजी सीईआई और एमपी द्विवेदी आईजी चयन एवं भर्ती को एडीजी के लिए पदोन्नत किया गया है। 1988 बैच के अधिकारी अरविंद कुमार आईजी प्रशासन, यूसी षड़ंगी आईजी ग्वालियर रेंज, सुधीर कुमार शाही आईजी योजना, कैलाश मकवाना आईजी प्रबंधन, एसके पाण्डे आईजी कानून व्यवस्था, अन्वेष मंगलम आईजी अजाक्स, प्रदीप रूनवाल आईजी नार्कोटिक्स एवं एमआर आशुदानी आईजी दूरसंचार को पदोन्नत की रास्ता साफ हो गया है। वहीं 1995 बैच के अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के लिए पदोन्नत किया गया। जबकि 1999 बैच के अधिकारियों को डीआईजी पर पदोन्नति करने के लिए डीपीसी हुई। रिक्त पदों पर पदोन्नति संबंध आदेश जारी होने के बाद अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।

इनकी भी होगी बल्ले-बल्ले 
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके शुक्ला को महानिदेशक पदोन्नत करने के लिए डीपीसी की गई है। हालांकि आदेश जारी नहीं किए गए हैं। वहीं इसी साल दो अन्य अधिकारियों को डीजी वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें