शनिवार, 12 जनवरी 2013

कल, परसों कराओ पंजीयन, तभी मिलेगा 'समर्थन'

-46 केन्द्रों पर गेहूं खरीदी के लिए 14,५०० किसानों का हुआ ही जमा किए आवेदन
भोपाल। 
समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसानों को पंजीयन कराने अब केवल तीन दिन शेष हैं। महीने भर से चल रहा पंजीयन १५ जनवरी को बंद होने वाला है। गेहूं पर समर्थन मूल्य पाने अब तक १४,५०० किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 
भोपाल जिले में ४६ केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन हो रहा है। विभागीय जानकारों की माने तो इस बार पंजीयन से चूके किसानों को गेहंू बेचने से वंचित रहना पड़ सकता है। इस बार पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की उम्मीद नहीं है। खाद्य विभाग के अधिकारी रह सकते हैं। अधिकारियों की माने तो 46 केंद्रों पर अब तक साढ़े 14 हजार किसान पंजीयन करवा चुके हैं। भोपाल जिले में मार्च-2013 से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो जाएगी। लगभग सभी केन्द्रों पर किसानों की भीड़ लग रही है। अधिकारियों की माने तो इस बार मंडी व सहकारिता चुनाव में किसानों के व्यस्त होने के चलते पंजीयन की गति धीमी दिखी। 

-जारी 3500 की खोज 
बीते साल जिले के 18 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था। वर्तमान में साढ़े 14 हजार से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा चुके हैं। हालांकि खाद्य विभाग के अनुसार अभी भ 3500 किसान पंजीयन से वंचित हैं। यह अभी केन्द्रों तक नहीं पहुंचे। इनकी खोज की जा रही है। 

-यहां हैं केन्द्र 
ईंटखेड़ी, निपानिया जाट, परवलिया सड़क, गोंदरमउ, रायपुर, आदमपुर छावनी, सूखी सेवनिया, अमझरा, रातीबढ़, फंदा, कोडिया, मुगालिया छाप, टीलाखेड़ी, तूमड़ा, मिसरोद, समरधा, रापडिय़ा, बैरागढ़ चीचली, अमरावत कलां, सेमरी कलां, दिल्लौद, हर्राखेड़ा, गुनगा, रतुआ-रतनपुर, धमर्रा, ललरिया, सोहाया, बबचिया, कुल्हौर, ललोई, बरखेड़ा, नजीराबाद, बहरावल, रूनाहा, गढ़ाकलां, नायसमंद में एक एक केंद्र बनाए गए हैं तथा बैरसिया मंडी प्रांगण में चार, कृषि उपज मंडी करोंद में तीन तथा भैंसाखेड़ी उपमंण्डी प्रांगण में तीन केंद्र स्थापित किए गए हैँ।

-१५ तक समय  
ऐसे किसान जिन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं बिकवाली के लिए पंजीयन नहीं कराया है। वे १५ जनवरी तक पंजीयन करा लें। 
एचएस परमार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें