शनिवार, 12 जनवरी 2013

'युवा करें युग परिवर्तन' का विमोचन,भोपाल

स्वामी विवेकानन्द की १५०वीं जयंती पर 'युवा करें युग परिवर्तन' नामक पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। पुस्तक का प्रकाशन श्रीस्वामी विवेकानन्द युवा एवं सामाजिक संस्था द्वारा किया गया है। पॉलिटेक्नीक चौराहे स्थिति विवेकानन्द की प्रतिमा के समीप आयोजित एक कार्याक्रम में पुस्तका विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक अजय पाटीदार ने कहा कि विवेकानन्द पर आधिरित उनकी पुस्तक युवाओं के लिए प्रासंगिक व मार्गदर्शक के रूप में साबित होगी। पुस्तक में स्वामीजी के विचारों को पिरोया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें