मंगलवार, 8 जनवरी 2013

'मप्र के देव स्थानों का परिचय' कराएगी पुस्तक -मुख्यमंत्री ने किया विमोचन,भोपाल

धार्मिक प्रयोजनों की भूमियों पर अवैधानिक तरीके से कब्जे और उसके बाद न्यायालयों में केस लगा जमीन अपने नाम करने पर अब रोक लग सकेगी। दरअसल, एक पुस्तक प्रदेश के राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में धारा, उपधारा, अधिनियम, कार्रवाई सहित अन्य तमाम जानकारी देगी। 

इस पुस्तक 'मप्र के देव स्थानों का प्रबंधन एवं परिचय' का मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमोचन किया। 
मप्र राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा इसे जारी किया गया है। पुस्तक का संकलन ग्वालियर के संयुक्त कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने किया है। श्री उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक प्रयोजन के लिए दान में दी गई भूमि जैसे बावड़ी, कुआ, तलाब, धर्मशाला व अन्य देव स्थानों की जमीनों पर कतिपय लोग कब्जा जमा लेते हैं। इस संबंध में तहसील, अनुविभागीय कार्यालय व कलेक्टर-कमिश्नर कोर्ट में केस भी चलते हैं, लेकिन जानकारी के आभाव में ऐसी जमीनों पर शासन का वास्तविक कब्जा नहीं रह पाता। लिहाजा ऐसी तमाम परेशानियों को देखते हुए इन भूमियों के लिए मप्र शासन के अधिनियम, धाराओं, उपधाराओं और संबंधित प्रकरणों पर कोर्ट द्वारा दिए फैसलों को संकलित किया गया है। इसका फायदा आम व्यक्ति को भी होगा। विमाचन करते हुए मुख्यमंत्री ने भी पुस्तक की सराहना की। विमोचन के दौरान तहसीलदार मुकुल गुप्ता, वरुण अवस्थी आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें