करोंद के रतन कालोनी में बीते नौ दिनों से चल रही श्रीराम कथा का मंगलवार को हर्षोउल्लस से समापन हुआ। कथा के दौरान जनसंपर्क एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने भगवान रामेश्वर की पूजन अर्चना की।
आखरी दिन संतबापू ने करोंद चौराहा स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में विराजित भगवान बालाजी हनुमान की स्तुति की संगीतमय आराधना कर आयोजन की सफलता को उन्हीं की कृपा बताया। श्रीराम कथा में संतश्री ने प्रभु श्रीराम द्वारा पंचवटी में सीताहरण, जटायु का उद्धार, सुंदर कांड में सीताजी की भोज से लेकर लंका दहन और रावण वध की कथा का सविस्तार वर्णन किया। शबरी के प्रसंगों को भी बढ़े मनोरम तरीके से सुनाया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक ओम मेहता, अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह, भाजपा के संगठन मंत्री अमरदीप मौर्य, वरिष्ठ नेता रघुराजसिंह भदौरिया सहित अन्य हस्तियों ने भ्ज्ञी पूजन कर संतश्री का आशीर्वाद लिया।
-भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ
संतश्री ने राम कथा के दौरान कहा- ज्ञान, वैराग्य और भक्ति में भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ है। इसके बिना भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती। भक्ति के जरिए ही जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष देवलाल सैनी, पार्षद ममता तिवारी, एनके गौतम, बद्रीप्रसाद तिवारी, एड. अशोक शर्मा, सुमित पचौरी, हर भजन मीना, सोदानसिंह मीना, हरिशंकर विश्वकर्मा, अरुण अग्रवाल, आचार्य मनमोहन, महेश केवट, पप्पू ठाकुर सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।
-भंडारा आज
श्रीराम कथा के समापन के बाद बुधवार को विशाल नगर भंडारा आयोजित किया गया है। समिति के अध्यक्ष देवलाल सैनी ने राजधावासियों को भंडारें में पधारने का आग्रह किया है। मंगलवार को कथा समापन के दौरान आचार्यश्री ने श्रोताओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा में आगे आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कश्मीर समस्या का समाधान बुजुर्गों का होश और युवाओं का जोश में ही छिपा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें