मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान २० मई को अपने निवास पर पत्रकारों को श्रद्धानिधि का वितरण करेंगे। इसमें जनसंपर्क विभाग मंत्री, अधिकारी व पत्रकार शामिल होंगे।
इंडियन फेडरेशन आफ वॢकंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया, २००८ में आईएफडब्ल्यूजे की राष्ट्रीय बैठक हुई थी, इसमें मुख्मयंत्री ने श्रद्धानिधि की घोषणा भी की थी। मप्र को आधार मानकर अन्य राज्यों ने भी इस योजना का अनुसरण किया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव से संगठन ने आग्रह किया था, इसी आग्रह पर आयुक्त जनसंपर्क राकेश श्रीवास्तव से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित हुआ। श्री शर्मा ने बताया, कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रांताध्यक्ष कृष्णमोहन झा, जयंत वर्मा, सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सतीश सक्सेना, भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष रमेश तिवारी, महासचिव भूपेंद्र निगम, पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी, विश्वेश्वर शर्मा, संजय शर्मा, परवेज अहमद,
इमरान अहमद, प्रमोद मिश्रा, जबलपुर संभाग के अध्यक्ष विलोक पाठक सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने तिथि निर्धारण पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें