मंगलवार, 8 जनवरी 2013

12 तक स्कूलों में अवकाश,भोपाल

राजधानी में पड़ रही कड़के की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बुधवार से शनिवार तक सभी शासकीय व निजी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। हालंाकि यह छुट्टी केवल पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए घोषित की गई हैं। 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को यह रियायत नहीं दी गई है। बड़े बच्चों को स्कूल जाना ही होगा। मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी व मौसम विभाग से चर्चा के बाद जारी किए। धारा 144 के तहत जारी किए गए आदेश में भोपाल जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को 9 जनवरी से 12 जनवरी तक अवकाश दिया गया है। इस अवधि में छात्र-छात्रा को स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल आने तथा कक्षाओं में उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। आदेश में साफ कहा गया है कि जिस स्कूल संचालक ने इस आदेश का उल्लंघन किया, उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इधर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सीएम उपाध्याय ने बताया कि यह छुट्टियां केवल बच्चों के लिए रखी गई हैं। शिक्षकों को उनके स्कूल जाना होगा। हालांकि प्राइवेट स्कूलों के मामले में प्रबंधन तय करेगा कि शिक्षकों को अवकाश दिया जाए या
नहीं। इस आदेश से सबसे ज्यादा  ाुशी छोटे बच्चों के अभिभावकों को हुई। उनका कहना है कि इस कड़ाके ही ठंड में बच्चों को स्कूल तो नहीं भेजना पड़ेगा।
-सीधे 15 को जाएंगे स्कूल 
9 से 12 जनवरी तक प्रायमरी व मिडिल स्कूल के बच्चों का अवकाश घोषित हो जाने के बाद, अब वह सीधे 15 जनवरी को ही स्कूल पहुंचेंगे। 13 जनवरी को रविवार होने की वजह से अवकाश रहेगा, जबकि 14 जनवरी यानि सोमवार को मकर संक्रांति पर्व है, स्थानीय अवकाश भी। इसके चलते छोटे बच्चों को चार दिन की बजाय छह दिन का अवकाश मिल गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें