मंगलवार, 8 जनवरी 2013

अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें : कमिश्नर -२६ जनवरी की तैयारियों की समीक्षा,भोपाल

कमिश्नर प्रवीण गर्ग ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझे व सौंपे गए कामों गंभीरता से अंजाम दें। 
इस दौरान लाल परेड ग्राउंड की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक में समारोह स्थल पर बैरीकेटिंग, सड़क सुधार, सफाई एवं मरम्मत, प्रवेश द्वारों की पुताई, सलामी मंच, सैक्टर निर्माण, मुरम बिछाई और ग्राउंड समतलीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। ग्राउंड पर पानी की व्यवस्था, चलित शौचालय, गमले, पेयजल, फायर बिग्रेड की जिम्मेदारी नगर निगम को दी। बैठक में तय किया गया कि यातायात नियंत्रण, कानून व्यवस्था, ड्यूटी पास और पुलिस के आमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा बल और पुलिस विभाग की रहेगी। वहीं परेड ग्राउंड स्थल निरीक्षण और गणमान्य नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य कलेक्टर भोपाल को दी गई। डीन गांधी मेडीकल कालेज समारोह स्थल पर चिकित्सा विशेषज्ञ और सिविल सर्जन जयप्रकाश अस्पताल चिकित्सा दल सहित एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें