मंगलवार, 8 जनवरी 2013

अपर और नायब तहसीलदारों को लगेंगे 'चक्के' ,भोपाल

 अब अपर और नायब तहसीलदारों को जल्द ही वाहन सुख नसीब होगा। ऐसा वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को नई गाडिय़ां मिलने के बाद होगा। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को देने ७ नई बुलेरों गाडिय़ां बुलवाई हैं। 
मंगलवार को इनमें से कुछ वाहन कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। वाहनों की चाबियां किन-किन अधिकारियों सौंपी जानी है। इसका निर्णय कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव खुद लेंगे। अब अधिकारियों को उनके भोपाल आगमान का इंतजार है। उल्लेखनीय है वर्तमान में कुछ अपर व नायब तहसीलदारों के पास शासकीय वाहन नहीं है। वहीं जो हैं उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। 

क्या है स्थिति 
सातों वृत्तों के एसडीएम, एक डिप्टी कलेक्टर, सात तहसीलदारों, दो अपर तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार (बैरसिया) के पास वाहन है। दूसरी ओर एक नायब तहसीलदार, पांच नायब तहसीलदार व एक प्रोवेशनी नायब तहसीलदार के पास वाहन नहीं है। ये तहसीलदारों के  साथ या अन्य अधिकारियों के वाहन से काम चला रहे हैं। अब अगर सात नए वाहन सभी वृत्तों के एसडीएम को मिल जाते हैं तो नीचले क्रम सभी अपर तहसीलदार व नायब तहसीलदार को भी वाहन मिल जाएंगे। 

-स्थिति भी ठीक नहीं 
जिला प्रशासन के अधिकारियों की माने तो एसडीएम के पास जो वाहन हैं, उनकी हालत भी ठीक नहीं है। हालांकि काम चलाने के लिहाज से ठीक हैं। देखें तो सबसे ज्यादा खराब हालात हुजूर, टीटी नगर, एमपी नगर वृत्त व शहर वृत्त के एसडीएम की गाडिय़ों की है। इन वृत्तों की गाडिय़ों में एसी व अन्य सुविधाएं नहीं हैं। वहीं तहसीलदारों के पास अच्छी गाडिय़ां हैं। लेकिन कुछ के पास काफी पुरानी जीपें भी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें