बुधवार, 1 मई 2013

अलगी सूची की तैयारी ,भोपाल

राज्य शासन प्रशासनिक खेमे में बड़ा फेर बदल करने जा रही है। इस सूची में उन्हें शामिल किया गया है, जिन्हें भोपाल या प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ रहते हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं। 
चूंकि यह चुनावी साल है और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि जिन भी प्रशासनिक अधिकारियों को एक ही स्थान पर सेवा में रहते हुए 3 वर्ष हो चुके हैं, उन्हें नियमानुसार स्थानांतरित किया जाए। इसके चलते संभवत: यह सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य प्रशासन विभाग और अपने खास अधिकारियों से मंत्रणा की है। यह सूची भारतीय प्रशासनिक और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की होगी। प्रदेश भारी उलट फेर की संभवना है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें