भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश की पूर्व मु यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश से लड़ेंगी। उमा भारती ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस बारे में उनकी पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से चर्चा हो चुकी है। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश की अमरोहा, झांसी- ललितपुर, फरुखाबाद सहित चार सीटों से उनके लडऩे का प्रस्ताव है, लेकिन उनकी पहली पसंद अमरोहा है क्योंकि यह स्थान दिल्ली से मात्र एक डेढ़ घंटे की दूरी पर है। एक प्रश्न के उत्तर में उमा भारती ने स्पष्ट किया कि वे भोपाल संसदीय सीट से किसी भी स्थिति में चुनाव नहीं लड़ेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी विधान सभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी, उमा भारती ने कहा कि वह अपनी भूमिका स्वयं तय नहीं करती हैं, पार्टी अध्यक्ष ही उनकी भूमिका तय करेंगे। उनके जन्म दिवस पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दूरी के संबंध में पूछे जाने पर उमा भारती ने कहा कि मेरी तरफ से कोई दूरी नहीं है, हम एक परिवार की तरह हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें