-जिले में अमले की कमी, जिला निर्वाचन आयोग के लिए बड़ी परेशानी
भोपाल।
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में ९३ नए मतदान केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसे लेकर जिला निर्वाचन आयोग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण अमले की कमी होना है।
यह निर्णय बीते दो माह चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जरिए मत सूची में जुड़े एक लाख से अधिक मतदाताओं के बाद लिया गया है। आगे भी मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने संभावना को देखते हुए नवीन 93 केंद्र खोलने को निर्णय लिया है। दूसरी ओर यह व्यवस्था मतदाताओं के लिए सुविधाजनक साबित होगी। हालांकि जिला निर्वाचन आयोग के अफसर परेशानी में हैं कि इन केंद्रों पर काम कैसे होगा। पूर्व में बनाए केन्द्रों पर ही अमला जुटाने में पसीना आ गया था। विभागीय जानकारी के अनुसार केन्द्रों पर स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इसमें लगाना पड़ेगा।
इसलिए निर्णय
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मप्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते मत सूची अपडेट करने के निर्देश जिला स्तर पर दिए हैं। इसमें लगातार बढ़ रही जनसंख्या को मतसूची में जोडऩे को कहा है। इन निर्देशों का पालन करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 93 नए मतदान केंद्र बनाए जाने का फैसला लिया है। हालांकि सातों विधानसभा क्षेत्रों में 1647 मतदान केंद्र बने हुए हैं। लोगों को नजदीक केन्द्र मुहैया कराने के उद्देश्य केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने लिया है।
ये थी परेशानी
वर्तमान में जिले में १६४७ बूथ हैं, जिनमें एक-एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और साथ में एक सहायक भी है। 1 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था, जिसमें विभागीय कर्मचारियों की मेहन रंग लाई और १ लाख मतदाताओं के नाम जुड़े। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, माध्यमिक शिक्षा मंडल, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय और आदिम जाति कल्याण विभाग ने कर्मचारियों को रिलीव करने से ही इंकार कर दिया था।
इसमें जिला निर्वाचन आयोग ने निलंबन का भय दिखाकर कुछ कर्मचारियों को बुलवा लिया था, लेकिन कुछ कर्मचारियों के रिलीव न होने के चलते कुछ बीएलओ को दो बूथों का प्रभार देखना पड़ा। अब यदि सौ नए बूथ बढ़ जाएंगे तो इनके लिए भी कर्मचारी ढूंढना परेशानी का सबब बन जाएगा।
स्थिति एक नजर में
विधानसभा क्षेत्र वर्तमान बूथ नवीन बूथ
बैरसिया 218 7
भोपाल उत्तर 234 2
नरेला 251 27
भोपाल दक्षिण-पश्चिम 202 7
भोपाल मध्य 230 1
गोविंदपुरा 266 37
हुजूर 249 12
वर्जन
केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार जिले में करीब सौ मतदान केन्द्र बढ़ाए जा रहे हैं। इसका फायदा नवीन मतदाताओं को मिलेगा। अमले की व्यवस्था की जा रही है।
एएस पंवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें