-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ली युवा मोर्चा की बैठक
भोपाल।
भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की पहली पाठशाला है। युवा मोर्चा अपने हर दायित्व को जिमेदारी के साथ पूरा करता है। मिशन 2013 को पूरा करने में युवा मोर्चा भाजपा की उमीदों पर खरा उतरेगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। वे भाजयुमो के पहले सत्र का शुभारंभ कर रहे थे।
श्री तोमर ने कहा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी। मोर्चा पदाधिकारियों को चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के नवागत प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें युवाओं को जोडऩे की क्षमता है। निश्चित रूप से मोर्चा उनके कार्यकाल में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को समाज के हर वर्ग के युवा को अपने साथ जोडऩा होगा। अब जरूरत है कि पदाधिकारी आत्मविश्वास के साथ मैदान में जाएं। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, प्रवक्ता विश्वास सारंग, संजीव कांकर और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कुलदीप खरे ने किया। भाजयुमो के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया।
बॉक्स
अमरदीप ने पदभार ग्रहण किया
भाजयुमो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इससे पहले भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की बैठक आयाजित की गई। इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी संजीव कांकर, राहुल राजूपत, अनिल पचौरी, कुलदीप खरे, हितेश शुक्ला, गोलू शुक्ला समेत भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें