गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

लेट पहुंचे कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

-कलेक्टर के पास पहुंची रिपोर्ट 
भोपाल।
दफ्तर में लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टोरेट पहुंचते ही शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों से रजिस्टर मंगवाए। 
इसके बाद उन्होंने रजिस्टर में उपस्थिति की जानकारी शाखा प्रमुख से ली। इस दौरान करीब 60 प्रतिशत कर्मचारी लेटलतीफी के चलते उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। माना जा रहा है देरी को लेकर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव शोकाज नोटिस देने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है 1 जनवरी, 2012 से डे्रस कोड सहित समय से कार्यालय आने की व्यवस्था कलेक्टर ने की थी। यह व्यवस्था करीब दो माह तक चली। फिर स्थिति जस की तस बन गई। यह स्थिति शनिवार को भी देखी गई। निर्धारित समय तक केवल 20 से 30 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय पहुंचे थे। लेट पहुंचे अधिकतर कर्मचारियों ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं। लेत लतीफी को लेकर कलेक्टर ने विभाग प्रमुख से भी जवाब मांगा है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें