गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

'आप' ने निकाली सद्दभावना रैली

-देश की खातिर हर वर्ग को जोडऩे का अभियान 
भोपाल। 
राजधानी में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने सद्दभावना रैली निकाली। इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शहर के कई लोगों ने रैली में भाग लिया। इस दौरान आप के संयोजक विजय मिश्रा ने कहा, यह देश की खातिर हर वर्ग को जोडऩे का अभियान है। देश के लिए हमें अपने धर्म के बंधनों से ऊपर उठना होगा। 
रैली का पुष्प मालाओं से मप्र मुस्लिम विकास परिषद ने मोती मस्जिद पर जोरदार स्वागत किया। वहीं चौक बाजार व्यापारी संघ ने भी पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में इसाई धर्म के धर्मागुरू आनंद मुटुंगल, काजी कमेटी मप्र अध्यक्ष काजी अमानउल्ला, जैन समाज के प्रो. मनोज जैन के साथ-साथ सिख समुदाय के ज्ञानी दिलीप सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर जयहिंद के नारे लगाए। रैली के साथ आसपास के लोग भी देश भावना से गदगद हो उठे। समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधियों व कम्युनिस्ट पार्टी के शैलेन्द्र मिश्रा (शैली), गैस राहत के सतिनाथ षडंगी ने रैली में भाग लिया। इकबाल मैदान  पर रैली का समापन सद्भावना एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। रैली का नेतृत्व विजय मिश्रा जिला संयोजक आम आदमी पार्टी ने किया। रैली में विवेक सिंह भदौरिया जिला सचिव, सुश्री शिल्पी पलोड, केशव, विपिन कोठारी, अजय मिश्रा, महेन्द्र रघुवंशी, मनोज गौड, प्रदीप नापित, सुश्री निहारिका कार्यकारिणी सदस्य, सुश्री कनक पाण्डे सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें