सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

कल तय होगी जनसंपर्क की रणनीति

-भाजपा के मंडल अध्यक्ष और महांत्रियों का होगा जमावड़ा
भोपाल।
 रविदास जयंती के अवसर पर 25 फरवरी से श्ुारू होने जा रहे भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति मंगलवार को राजधानी के रविन्द्र भवन में आयोजित समेलन सभी में बनेगी। इसमें प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री भाग लेंगे।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने बताया कि 19 फरवरी को प्रात: 11 बजे भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित स्वराज उद्यान में भाजपा के संगठनात्मक 741 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों का समेलन होगा। इसमें संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी, साथ ही  महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की जाएगी और पदाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। इस दौरान मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें