मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

थ्रिफ्ट के सदस्य ले सकेंगे सात लाख का ऋण-संचालक मंडल ने लिया निर्णय,भोपाल


बीएचईएल की सहकारी साख संस्था थ्रिफ्ट के सदस्य अब सात लाख रुपए का ऋण ले सकेंगे। यह निर्णय संस्था के संचालक मंडल ने लिया है।
इससे पहले सदस्य को बतौर ऋण की अधिकतम सीमा चार लाख रुपए थी। थ्रिफ्ट के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह यादव ने उनके दूसरे अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों को यह जानकारी दी।
इस दौरान संस्था सचिव आलोक वर्मा सहित संचालक मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। श्री यादव ने बताया, संस्था लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं नए सदस्य बनाने की जो प्रक्रिया वर्ष 2010 से बंद थी, उसे फिर शुरू किया गया है। बीते जनवरी में ही करीब ढाई सौ भेलकर्मियों ने संस्था की सदस्यता ली है। उन्होंने संस्था की वित्तीय प्रगति पर चर्चा के दौरान बताया कि गत वर्ष की तुलना में थ्रिफट की शेयर पूंजी 8 करोड़ 53 लाख से बढ़कर 8 करोड़ 85 लाख 86 हजार रुपए हो गई है। वहीं थ्रिफ्ट की फिक्सड डिपोजिट 13 करोड़ तीन लाख से 14 करोड़ 27 लाख 81 हजार रुपए हो गया है। इसके अलावा संस्था एफडी में करीब दो करोड़ और आरडी में 16 लाख रुपए से अधिक वृद्धि हुई है। उधर ऋण खाते में करीब 6 करोड़ रुपए की कमी आई है।
-कई सौगात
अध्यक्ष ने बताया कि संस्था के कर्मचारी वर्ग को अब बच्चों की शिक्षा, शादी आदि के लिए 40 हजार रुपए से बढ़ाकर अब एक लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकेगा, जबकि स्पेशल लोन 3 हजार से 5 हजार रुपए, फेस्टिवल लोन एक हजार से दो हजार रुपए तथा शिक्षा सहायता के रूप में 75 रुपए के स्थान पर अब 12 वीं कक्षा तक प्रतिमाह सौ रुपए दिये जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों की ग्रेच्युटी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके चलते यह रकम साढ़े तीन लाख से पांच लाख रुपए हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें