पूरे हिन्दुस्तान में भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब मिसाल है। ये वो शहर है जहां हिन्दु-मुसलमान एक दूसरे के कामों में हाथ बंटाते हैं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है मैं, उन लोगों को सम्मानित कर रहा हूं, जो इस शहर की शान ही नहीं, बल्कि अपनी कलम से कमजोर-शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करने में लगे हुए हैं। विधायक विश्वास सारंग ने यह बात कही। सारंग यहां लाला लाजपतराय विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रतिभाओं, वरिष्ठजनों और पत्रकारों का सम्मान कर रहे थे। इससे पहले आयोजन समिति के मो.यूसुफ ने स्वागत भाषण में कहा, समिति जिनका सम्मान कर रही है उसके पीछे कोई सियासी मकसद नहीं है, बल्कि प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाना उद्देश्य है। कार्यक्रम को अंत में कांग्रेस नेता दानिश मंसूर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण पाटिल भी मौजूद थे।
-ये हुए सम्मानित
शाहिद कामिल, दिनेश चंद्र वर्मा, राजेश चंचल, आरिफ मिर्जा, रवीन्द्र कैलासिया, चंद्रभान सक्सेना, सचिन मिश्रा, बृजेन्द्र मिश्रा, जुबेर कुरैशी, जुगलकिशोर शर्मा, सैयद सुहेल अली, मो.आरिफ, शाहिद खान शामिल हैं। इसके अलावा निशानेबाज राजकुमार गुप्ता, एरिका गुप्ता, हॉकी कोच उबेस शेर खान और साजिद नूर को भी लाला लाजपतराय सम्मानित किया गया।
कांग्रेस नेता की मौजूदगी रही चर्चा का विषय
-भाजपा विधायक विश्वास सारंग के मु य आतिथ्य में आयोजित इस स मान समारोह में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रभावशाली कांग्रेस नेता दानिश मंसूर की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
खास बात यह थी कि विदिशा में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता स मेलन को छोड़कर इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दानिश जिस तरीके से भाजपा विधायक के साथ नजर आए। उसने कई सवालों को जन्म दे दिया। क्या दानिश का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है? क्या वह भाजपा का दामन थाम सकते है? विधानस ाा चुनाव के समय उनके पाला बदलने से कांग्रेस को कितना नुकसान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें