शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

प्रशासन शाखा में बांटा कामकाज,भोपाल

पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने शुक्रवार को प्रशासन शाखा में कामकाज का विभाजन कर दिया है। कार्मिक और डीई अपील को छोड़कर शेष काम का प्रभार एडीजी कल्याण को सौंपा गया है।पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा में पदस्थ आईजी कार्मिक बीबीएस ठाकुर और आईजी प्रशासन अरविंद कुमार के तबादला होने के बाद प्रशासन शाखा के कामकाज का पूरा भार एडीजी प्रशासन सरबजीत सिंह के पास आ गया। जिस वजह से प्रशासन शाखा में फाइलों की रितार धीमी हो गई थी। काम की गति को सुगम बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने नए सिरे से कामकाज का विभाजन कर दिया है। जिसके तहत राजपत्रिक शाखा, लेखा शाखा, कल्याण शाखा, पेंशन शाखा, विधि शाखा और रिकॉर्ड शाखा का काम एडीजी कल्याण अरविंद कुमार को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सांैपा गया है। जबकि कार्मिक और डीई अपील का काम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन सरबजीत सिंह देंखेंगे। अभी तक यह इस काम को दोनों आईजी देख रहे थे। लेकिन पिछले हते आईजी कार्मिक बीबीएस ठाकुर का तबादला आईजी रेडियो कर दिया गया है। जबकि आईजी प्रशासन अरविंद कुमार को पदोन्नत कर एडीजी कल्याण पुलिस मुयालय पदस्थ किया गया है। जिसके बाद से प्रशासन शाखा में दोनों पुलिस महानिरीक्षक के पद खाली हैं।

सुषमा स्वराज कल मंडला में 
भोपाल। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज 17 फरवरी को मंडला में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सेवा का शुभारंभ करेंगी। वे रविवार को दिल्ली से विमान विमान से जबलपुर पहुंचेंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडला जाएंगी। इस दौरान मंडला जिले में 24 घंटे बिजली सप्लाई करने की शुरूआत होगी। इसके बाद वे बाया जबलपुर दिल्ली के रवाना होंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें