खाद्य विभाग के अमले का शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों के खिलाफ छापामार अभियान तीसरे दिन ाी जारी रहा। टीम
ने शुक्रवार को कुल 15 राशन दुकानों की जांच की। इस दौरान चार उचित मूल्य दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई। गंभीर अनियमितता दो दुकानों पर ही सामने आई ,जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वाली दुकानों में 10 नंबर स्टॉप स्थित अजंता महिला उपभंडार भो-90 व जीपीओ के पीछे स्थित शुभलक्ष्मी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार भो-16 है।जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एचएस परमार ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मेंं बरखेड़ी स्थित सुभाष प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार की दुकान क्रमांक भो-105 की जांच में स्टॉक में अंतर पाया गया था तथा वितरण में अनियमितता सामने आई थी। बनाए गए प्रकरण के आधार पर इस दुकान का प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें