सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

बैरसिया का केन्द्र शुरू, गोविंदपुरा में उपकेंद्र के लिए चल रहीं कवायदें,भोपाल

प्राइवेट पब्लिक पार्टनशिप (पीपीपी) के तहत जिले में शुरू हुए किए गए लोक सेवा केन्द्रों के तहत चौथा बैरसिया में केन्द्र शुरू हो गया है। इससे पहले भोपाल में तीन केन्द्र चल रहे हैं। इसी के साथ गोविंदपुरा में उपकेन्द्र खोलने की कवायदें शुरू हो गई हैं। 
इसे जानकारी के अनुसार पिपलानी अथवा एमपी नगर के दफ्तर में खोलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। बैरसिया केन्द्र से तहसील की जनता 48 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत भोपाल जिले में तीन केन्द्र कलेक्टे्रट कार्यालय, राजभवन के पास गैस राहत शेड और भेल क्षेत्र में चल रहे हैं। ये 25 सितबर 2012 से शुरू हुए हैं। जबकि बैरसिया केंद्र का आवंटन विलंभ से हुआ था। इसे अब शुरू किया गया है। सभी केंद्रों से 16 विभागों की चिन्हित की गई 52 सेवाएं की जगह 14 विभागों की कुल 48 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। केन्द्रों के जरिए दो विभागों की चार सेवाएं दी जानी शेष हैं। 

कोलार में होगा उपकेंद्र 
कोलार के रहवासियों को कलेक्टोरेट तक जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए उप केन्द्र के जरिए कलेक्टोरेट की सेवाएं दी जाएंगी। ये केन्द्र नगर पालिका कार्यालय में एक खोला गया है। हालांकि फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही उपकेन्द्र अस्तित्व में आ गया था, लेकिन औपचारिक शुरुआत नहीं हो सकी है। इस उपकेंद्र को राजभवन के सामने स्थित गैस राहत भवन से जोड़ा गया है। यहां फिलहाल दो से तीन व्यक्ति बैठ रहे हैं। इसी तरह ई-गवर्नेंस सोसायटी ने भेल की पुरानी डिस्पेंसरी में चल रहे केन्द्र का भी एक उपकेंद्र खोलने की तैयारी की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसे अस्तित्व में लाया जाएगा। 

वर्जन 
गोविंदपुरा के केन्द्र को विस्तार दिया जा रहा है, वहीं इसका एक उपकेंद्र भी खोले जाने की योजना है। उपयुक्त स्थान मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। 
लोकेश गुप्ता, जिला प्रबंधक  लोक सेवा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें