गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

कमिश्नर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण,भोपाल

कमिश्नर प्रवीण गर्ग ने रविवार को मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा शहर में बनाए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। शहर में एमपीपीएसी के 105 केन्द्र स्थापित बनाए गए थे। 105 केन्द्रों पर 44,815 परीक्षार्थी शामिल होने थे। 
श्री गर्ग नूतन कॉलेज, सरोजनी नायडू गल्र्स हायर सेकेन्ड्री और नालन्दा पब्लिक स्कूल के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरोजनी नायडू गल्र्स हायर सेकेन्ड्री केन्द्र पर 500 में से 376 और नालन्दा पब्लिक स्कूल केन्द्र पर 400 में से 266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कमिश्नर ने सरोजनी नायडू गल्र्स हायर सेकेन्ड्री में स्थापित पल्स पोलियो बूथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर के साथ उपायुक्त सीएल डोडियार और श्रीमती उर्मिला शुक्ल भी मौजूद थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें