बीएचईएल कर्मचारियों की वि िान्न मांगों को लेकर इंटक द्वारा 20 एवं 21 फरवरी को होने वाली प्रस्तावित हड़ताल में ोल कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक संयुक्त मोर्चा अपनी शर्तों पर शामिल होगा। यह निर्णय रविवार को हुई मोर्चे की बैठक में लिया गया। बैठक में मोर्चा अध्यक्ष मदनलाल रांजी ने बताया कि इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी के आह्वान पर ठेका श्रमिक मोर्चा ने इस हड़ताल में सशर्त शामिल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ोल की स ाी यूनियनें बीएचईएल में कार्यरत स ाीठेका श्रमिकों के स्थायीकरण, ठेका श्रमिकों को महंगाई के अनुपात में 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने और वक्र्स कांट्रेक्ट के श्रमिकों को आगामी एक अप्रैल से न बिठाए जाने की शर्त पर सहमति देती हैं तो उनका संगठन प्रस्तावित हड़ताल को पूर्ण समर्थन देगा। बैठक में मोर्चा उपाध्यक्ष तोरणसिंह मीणा सहित जसवंतसिंह मीणा और अन्य सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें