गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

मोदी के बाद अब शिवराज भी थ्रीडी

-प्रदेश भाजपा मीडिया कार्यालय को कंपनियों ने दिया ऑफर 
हेमन्त पटेल, भोपाल। 
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह अब मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थ्रीडी के जरिए प्रचार-प्रसार करते दिखाई दे सकते हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय के मीडिया प्रभाग से थ्रीडी विज्युलाइजेशन पर काम करने वाली कंपनियों ने संपर्क किया है। इसे अब भाजपा जनसंपर्क विभाग अपने उच्च प्रबंधन से विचार-विमर्श करने में जुटा हुआ है।




अगर ऐसा होता है तो, शिवराज देश के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जो हाईटेक प्रचार करेंगे। इससे नरेन्द्र मोदी गांधीनगर में रहते हुए गुजरात के चार शहरों अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट के लोगों को थ्रीडी अवतार के जरिए संबोधित कर चुके हैं। अनुमानत: चार सभाओं लिए मोदी ने २० करोड़ रुपए खर्च किए थे। 



भाजपा मीडिया सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं की माने तो २००८ के चुनाव की तरह ही इस बार मोबाइल पर एसएमएस, कॉल और कॉलर ट्यून से प्रचार की तैयारी कर चुके हैं। नेट यूजर्स युवाओं से नेट के जरिए संपर्क किया जाएगा। जनवरी में हुई युवा पंचायत के जरिए भाजपा कार्याकर्ताओं ने इसमें शामिल हुए युवाओं का लेखा-जोखा रखा था। मीडिया सेल अब इसी डाटा के जरिए संपर्क साधने की तैयारी में है। 
-यहां प्रचार 
हाईटेक प्रचार को मंजूरी मिलती है तो भाजपा चार बड़े व प्रमुख शहरों में इससे प्रचार करेगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर होंगे। इसके अलावा उन जिलों को भी शामिल किए जाने की योजना है, जिनकी ग्र्रामीण सीमाएं अधिक हैं। प्रचार में उन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान रहेगा, जहां से २००८ के चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिली थी। 

वर्जन 
ऐसी दो कंपनियों ने हमसे संपर्क किया है, जो थ्रीडी मॉड्युल पर काम करती हैं। हमने उनके प्रपोजल्स का प्रजेन्टेशन देखा है। विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अन्य माध्यमों से भाजपा ने प्रचार-प्रसार की तैयारी पूरी कर ली है। 
डॉ. हितेष वाजपेयी, प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें