मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

बलात्कार की बजाय छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

-कलेक्टर को शिकायत करने पहुंची बलात्कार पीडि़ता
भोपाल।
बैरसिया इलाके में विवाहिता ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव की है कि बैरसिया पुलिस ने बलात्कार की जगह छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी से पुलिस ने सांठगांठ कर ली है। इसलिए पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस बलात्कार का मामला दर्ज करने की बजाय मामले को टाल रही है। इधर कलेक्टर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को मामले की जांच के लिए कहा है।  कढौया खो तहसील बैरसिया निवासी बलात्कार पीडि़ता विनीता बाई साहू अपने पति हुकुम सिंह के साथ मंगलवार को कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव से मिलने पहुंची। उन्होंने श्री श्रीवास्तव को बताया कि भगवान सिंह साहू नामक व्यक्ति ने उसके साथ 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे जबरदस्ती कर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब बैरसिया थाने में बलात्कार की शिकायत करने पहुंची तो थाना प्रभारी ने लिखित आवेदन देने की बात कही। लिखित आवेदन में आरोपी भगवान सिंह साहू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किए जाने तथा स्वयं का मेडीकल चैकअप कराए जाने की बात कही। थाना प्रभारी ने बलात्कार की शिकायत के बाद भी आरोपी भगवान सिंह साहू के खिलाफ केवल छेड़छाड़ का ही मामला दर्ज किया गया। विनीता साहू ने कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायती आवेदन में स्वयं की मेडीकल जांच कराये जाने तथा आरोपी भगवान सिंह साहू के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाने की बात कही है। उन्होंने आवेदन में थाना पुलिस पर आरोपी के साथ सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान सिंह साहू जान से मारने की बार-बार धमकी भी दे रहा है और कहता है कि 1 लाख रुपए देकर पूरा मामला सैटल कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें