गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

प्रदेश में हर दिन 10 हत्या और 19 बलात्कार

-गृहमंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
भोपाल। मप्र में महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों में कोई कमी नहीं आई है। विधानसभा में विधायक पांचीलाल मेडा के प्रश्न का गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के उत्तर से यही प्रतीत होता है। सदन में उन्होंने माना प्रदेश में प्रतिदिन १० हत्याएं और १९ बलात्कार होते हैं।
ऐसे तब है, जब सरकार महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दे रही है। गृहमंत्री श्री गुप्ता ने जानकारी दी, प्रदेश में 1 दिसंबर 2012 से बीते माह तक हत्या के 324 प्रकरण दर्ज किए गए। सबसे अधिक 568 प्रकरण बलात्कार के सामने आए, जबकि 39 महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं। चोर, लुटेरे भी वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं। इस अवधि में अपहरण के 212 प्रकरण, डकैती 21, लूट के 251 प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें