गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

सरकार ने माना एसआई भर्ती में गड़बड़ी हुई -तकनीकी खामी को बताया जिमेदार,भोपाल

पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती में आरक्षित वर्ग के आवेदकों को मेरिट में आने के बाद ाी आरक्षित वर्ग में ही शामिल किया गया था। जबकि नियमानुसार मेरिट वाले आवेदक को अनारक्षित सूची में जगह दी जानी चाहिए। सरकार ने इस खामी के लिए तकनीकी खराबी को जिमेदार ठहराया है।
    विधायक मनीराम धाकड़ के सवाल के जवाब में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि आरक्षित वर्ग के आवेदकों को तकनीकी खराबी के वजह से उनके मूल वर्ग में शामिल किया गया था। जबकि नियमानुसार उनका चयन अनारक्षित में होना चाहिए। इस गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इसमें सुधार किया जाएगा।

बॉक्स
12 जिलों में एसपीएस को एसपी की कमान
प्रदेश में 50 जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद 54 अधिकारियों को पदस्थ किया गया है। भोपाल एवं इंदौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तीन-तीन अधिकारियों को पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों में से 42 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के हैं, जबकि 12 अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के हैं। यह जानकारी विधायक भगवान सिंह राजपूत के सवाल के जवाब में गृृहमंत्री ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें