- मोदी-शिव लोकप्रिय, दावेदारी तय नहीं
-प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले राजनाथ सिंह
भोपाल, दबंग रिपोर्टर
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य तोते की आंख की तरह २०१४ के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत पाने का है। नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, लेकिन किसी की दावेदारी अभी तय नहीं है। भाजपा में एनडीए की भी निश्चित भागीदारी रहेगी। श्री सिंह रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद श्री सिंह पहली दफा पत्रकार वार्ता के जरिए पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। भाजपा क्या ७ को कुंभ मेले में प्रधानमंत्री के लिए मोदी के नाम की घोषणा करेगी? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा, मेले में मैं रहूंगा, लेकिन फैसला सेन्ट्रल पार्लियामेंट बोर्ड ही करेगा। इसके लिए इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री के लिए अटल जी का नाम जब आया था उस समय मैं बोर्ड में था। मोदी जनता में लोकप्रिय हैं, इसमें कोई दो राय नहीं पर निर्णय में वक्त लगेगा। इस दौरान उन्होंने भापजा के चिर परिचित राम मंदिर मुद्दे के सवाल का जवाब देते हुए कहा, भाजपा मंदिर के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने कार्यालय परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाउ ठाकरे की मूर्तियों का अनावरण किया।
यूपीए सरकार पूरी तरह फेल
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार हर स्तर पर फेल है। अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। महंगाई बढ़ी है, इस पर केन्द्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। यूपीए सरकार करंट अकाउंट सरप्लस नहीं कर पाई। अटल सरकार सरप्लस में थी। रुपए की कीमत डालर के मुकाबले लगातार गिर रही है। मैं आर्थिक विकास का पक्षधर हूं पर संतुलित विकास होना चाहिए। कांग्रेस ने गांधी के विचारों से नाता तोड़ लिया है। वे भारत के संतुलित विकास करने के समर्थन में थे।
केन्द्र सिक्योरिटी फ्रंट में फेल
केन्द्र सिक्योरिटी फ्रंट में भी पूरी तरह फेल है। बाह्य और भीतरी सुरक्षा में सरकार फेल साबित हुई। यही कारण है देश में नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद बढ़ा। मुम्बई में हुई घटना के बाद जरूर सरकार ने थोड़ी हिम्मत दिखाई थी और प्रधानमंत्री ने कहा था जब तक पाकिस्तान भारत द्वारा तैयार सूची के मोस्टवांटेड्स को हमें नहीं सौंप देता तब तक वार्ता नहीं करेंगे। बावजूद इसके सरकार ने पाक के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कभी कड़ा विरोध दर्ज नहीं कराया। यही यूपीए सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
प्रोटेस्ट दर्ज कराएं
श्री सिंह ने कहा, पाक ने हालही में बर्बरा दिखाई। भारत ने कभी भी प्रोटेस्ट दर्ज नहीं कराया। होना ये चाहिए था कि पाकिस्तान मेें तैनात भारत के राजदूत को वापस बुला लेना चाहिए। दूसरे पड़ोसी मुल्क चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन डेम बना लिए हैं, हमने संसद में मामला उठाया था। कांग्रेसियों ने हम जांच करा रहे हैं वैसे सब ठीक है। हमारी ब्रह्मपुत्र पूरी तरह सूख जाएगी। हाल ही में चीन द्वारा पाकिस्तान का पोर्ट खरीदने से भारत को खतरा बढ़ गया है। श्री सिंह बोले, पहले भी चीन और पाकिस्तान की हरकतों के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुका हूं। उन्होंने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा हाल ही में आरएसएस और भाजपा के शिविरों में आतंकी गतिविधियां संचालित करने के संबंध में दिए गए बयान की निंदा की। वे बोले, शिंदे की बयान को आतंकवादी प्रमुख हाफिज सईद ने समर्थन दिया था। इससे भारत की छवि अंतरराष्ट्री स्तर पर धूमिल हुई है। हम इस मामले को २१ से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में उठाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें