भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के राजधानी आगमन पर रविवार को राजा भोज विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। यहां महिला-पुरुषों ने श्री सिंह का अभिवादन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद कैलाश जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य के अलावा मंत्रियों, विधायकों सहित पार्टी संगठन के अनेक दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की।
दूसरी तरफ मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ से सबसे आगे चल रहे सुमित पचौरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में समूचा विमानतल परिसर होर्डिंग्स और पोस्टरों से पाट दिया। उल्लेखनीय है कि मोर्चा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति का दौर प्रारंभ होने जा रहा है। जिले में मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए अंशुल तिवारी और सुमित पचौरी के बीच घमासान की स्थिति देखने को मिल सकती है। दोनों ने इस दौरान दोनों दावेदारों ने रविवार को विमानतल पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। यहां लगभग 500 से अधिक समर्थक स्टेट हेंगर पर जुटे थे।
-भाजपा आएगी तीसरी बार
दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी आए राजनाथ सिंह के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे देख खुद राजनाथ गदगद हो उठे। विमानतल पर ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश देखते हुए कहा, प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष भक्तपाल सिंह, वरिष्ठ ग्रामीण नेता सूरजसिंह मारण, जितेन्द्र पाल सिंह गिल, हरभजन मीना अग्निहोत्री, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें