बुधवार, 8 जनवरी 2014

कलेक्टर ने दिए निर्देश, तब एडीएम ने सुनी समस्या

 - मामला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने चल रहे गैस पीड़ितों के प्रदर्शन का
भोपाल। 
सामाजिक सुरक्षा व वृद्धावस्था पेंशन का समय से मिलना, गरीबी रेखा की सूची में नाम न जुड?ा, जैसी अनेक समस्याओं को लेकर गैस पीड़ित निराश्रित पेंशन भोगी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के मु य गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने गेट के बाहर ही बैठ गई और समस्याओं के निराकरण की मांग करने लगी। हालांकि इस प्रदर्शन पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं था, कोई अधिकारी उनकी मांग तक सुनने नहीं पहुंचा।
जैसे ही कलेक्टर निशांत वरवड़े, कार्यालय पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को देखा तो उन्होंने तत्काल एडीएम बीएस जामोद को निर्देशित किया कि वह बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछे ओर उनका निराकरण करें। आदेश के बाद तत्काल श्री जामोद ने गैस पीड़ित महिलाओं के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी और उनसे गरीबी रेखा के सेर्व, वृ्द्धावस्था पेशंन प्राप्त न होने संबंध के ओवदन भी प्राप्त किए। श्री जामोद ने गैस पीड़ित महिलाओं से एक-एक बातचीत की और उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इधर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने भी श्री जामोद को सभी गैस पीड़ित महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें