-अनुविभागीय अधिकारी हुजूर ने जारी किए निर्देश
भोपाल।
हुजूर विधानसभा सीट पर मैदान में डटे प्रत्याशी केवल 10 स्थानों पर ही सभा, नुक्कड़ सभा और रैली आयोजित कर सकते हैं। हुजूर अनुविभागीय अधिकारी ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
हालांकि हुजूर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अलग से अनुमति लेना होगी। साथ ही सभा स्थलों का निर्धारण केवल निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन को दृष्टिगत रखते हुए जारी की जाएगी। एसडीएम सुनील दुबे ने आदेश में बताया कि नुक्कड़ सभा के लिए कम से कम 4 दिन पहले अनुमति लेना होगी। वहीं रैली के लिए 3 दिन पहले अनुमति का प्रावधान किया गया है। रिटर्निंग आॅफिसर के पास प्रत्याशी को स्वयं ही आवेदन देना होगा, अन्य की किसी के माध्यम से दिया गया आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। आदेश में बताया गया है, यदि एक ही प्रत्याशी को एक ही स्थान पर सभा और रैली दोनों की अनुमति चाहिए तो उसे दो अलग-अलग आवेदन देने होंगे। वहीं रैली यदि अन्य विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरती है तो उसके लिए वहीं के रिटर्निंग आॅफिसर से अनुमति लेनी होगी। सभी अनुमति के लिए आवेदक को 155-हुजूर तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर के कार्यालय में आवेदन देना होगा।
-यह स्थान चिंहित
प्रस्तावित स्थल थाना क्षेत्र
1. गांधीनगर बस स्टेंड गांधी नगर
2. गांधीनगर पुराने थाने के पास गांधी नगर
3. बैरागढ़ बस स्टेंड बैरागढ़
4. बैरागढ़ दशहरा मैदान (स्टेडियम) बैरागढ़
5. दशहरा मैदान बंजारी कोलार
6. दशहरा मैदान पहाड़ी स्थित कोलार
7. सर्वधर्म बीमाकुंज परिसर के पास कोलार
8. कोलार रोड फरफेक्ट प्लाजा (केवल सभा) कोलार
9. कोलार रोड सागर कुंज मार्केट (केवल सभा) कोलार
10. कोलार रोड नयापुरा मार्केट (केवल सभा) कोलार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें