शनिवार, 9 नवंबर 2013

मसूद करोड़ों के मालिक, पौने छह लाख का कर्जा , भोपाल

153- मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे आरिफ मसूद करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन पौने छह लाख के कर्जदार भी हैं। 
शुक्रवार को आरिफ मसूद ने अपने वकील सै. खालिद केस के साथ नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया। मसूद ने नामांकन फार्म में अपनी संपत्ति का जो लेखा-जोखा दिया उसमें उन्होंने बताया कि उनके पास नगदी के रूप में 40 हजार रुपए और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपए हैं। 
संयुक्त बैंक खाते में केवल 1808 रुपए है। पत्नी के नाम से एक लाख 61 हजार 573 रुपए जमा हैं। करीब 4 लाख 98 हजार 11 रुपए की उनके और 2 लाख 75 हजार 303 रुपए की सरेण्डर वेल्यु पालिसी उनकी पत्नी के नाम है। अमन एज्युकेशन सोसायटी से 7 लाख 32 हजार 500 रुपए की लेनदारी है। मसूद ने शपथ-पत्र में बताया, उनके पास एक महिन्द्रा एक्सयूवी कीमत 15 लाख, एक स्कॉर्पियो 7 लाख, एक एक्टिवा 55 हजार रुपए और दो सुजुकी एक्सिस एक लाख रुपए की है। उनकी पत्नी के पास 18 लाख 66 हजार रुपए का 600 ग्राम सोना और 90 हजार रुपए की एक किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। 

यह है अचल संपत्ति 
श्री मसूद के पास ग्राम निपानिया सूखा में करीब 71 लाख रुपए कीमत की जमीन है। विरासत के रूप में स्वयं के नाम पर एक मकान है, जो 26 लाख 40 हजार रुपए का है। आरिफ मसूद ने महिन्द्रा फाइनेंस से पांच लाख 83 हजार रुपए का वाहन ऋण शेष है, जिसे चुकता करना है। 

-यह है पुलिस रिकार्ड 
उनके ऊपर वर्ष 1988, 1993 और 1994 में थाना शाहजहानाबाद में प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें उन्हें आईपीसी की धारा 451, 294, 506, 147, 148, 149, 307 और 323 के तहत आरोपित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें